उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूपी में उल्लेखनीय परिवर्तन, राज्यपाल ने विकास संबंधी कार्यों का किया उल्लेख

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन हुए हैं। विश्वविद्यालय विश्व रैंकिंग में स्थान प्राप्त कर रहे है तथा चिकित्सा संस्थान गुणवत्ता के उच्च मानकों को प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी कार्यशैली और सोच में सकारात्मक परिवर्तन लाएं, भारत सरकार के बजट और योजनाओं का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करें तथा निर्धारित लक्ष्यों के साथ कार्य करें, जिससे किसानों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।
राज्यपाल की अध्यक्षता में नाबार्ड, लखनऊ में एफपीओ स्तरीय कृषि चुनौतियों पर हुआ मंथन हुआ।
राज्यपाल ने कहा,, किसान उत्पादक संगठनों को सशक्त बनाकर किसानों की आय में वृद्धि की जा सकती है तथा कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है।

विश्वविद्यालयों एवं अनुसंधान संस्थानों द्वारा विकसित नवीन तकनीकों, शोध एवं नवाचारों का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचना चाहिए, जिससे कृषि क्षेत्र की चुनौतियों का प्रभावी समाधान संभव हो सके।

कृषि क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन, भूमि की उर्वरता, जल संरक्षण, फसल विविधीकरण तथा विपणन जैसी चुनौतियों के समाधान के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button