
फिरोजाबाद। टूंडला में ईद उल फितर के पर्व की जगह-जगह धूम रही। ईद को लेकर सुबह से ही मुस्लिम समाज के बच्चे बुजुर्ग और युवाओं में उत्सव की खुसी देखते ही बन रही रही थी। नवीन पारंपरिक लिबास में नमाजी शहर की शाही ईदगाह मस्जिदों पर एकत्रित हुए। जहां ईद की नमाज अदा की गई। और एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
ईद का मस्जिद में हजारों नमाजियों ने आज नमाज अदा की चांद देखने के बाद आज शनिवार को नमाज अदा करने के लिए शाही ईदगाह मस्जिद नवाजी नवाज अदा करने के लिए पहुंचे नमाज अदा करने के दौरान सभी ने सर झुका कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी।
शनिवार को ईद उल फितर के मौके पर मुस्लिम समुदाय को ईद की नमाज अदा होने के बाद राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी मुस्लिम भाइयों को गले लगा कर उन्हें बधाई दी। इस दौरान नसरूद्दीन खान ने बताया कि ईद‑उल‑फितर की धूम है जिसे मीठी ईद भी कहा जाता है, रमजान का महीना खत्म होते ही। ईद-उल-फितर पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है, मस्जिदों में जातक नमाज़ अदा करते हैं। और फिर एक दूसरे से गले मिलते हैं और ईद की मुबारकबाद देते हैं। इस तरह ईद की नमाज के साथ ही ईद पर्व शुरू हो जाता है, आज के दिन जकात और फितरा देना इस्लाम में महत्वपूर्ण माना गया है। इसके बाद घरों में मीठी सेमई, गुजिया, दहीबड़े, फल, मिठाइयां खिलाकर ईद की एक दूसरे को बधाईयां दी।



