आगराउत्तर प्रदेश

स्वर्गीय राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी को आगरा में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों शिक्षकों ने किया नमन; भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का लिया दृढ़ प्रतिज्ञा

आगरा: आज दिनांक 23 मार्च 2026 को जनपद आगरा में यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन (यूटा) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष परम आदरणीय स्वर्गीय राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी की पुण्य स्मृति में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हनुमान मंदिर पार्क, जवाहर पुरम फेज 3, अलबतिया, शाहगंज, आगरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

सभा में सैकड़ों शिक्षक साथी, यूटा परिवार के सदस्य एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। यूटा की राष्ट्रीय कार्यसमिति, प्रांतीय कार्यसमिति, विभिन्न जनपदों एवं ब्लॉकों की कार्यकारिणियों के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ-साथ अन्य शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सभा में स्वर्गीय राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी के जीवन, उनके संघर्ष, ईमानदारी एवं शिक्षक हितों की रक्षा के अद्भुत योगदान को याद किया गया। उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार-मुक्त शिक्षा व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के महान संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने एवं इसे साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

स्वर्गीय राजऋषि जी का असमय निधन (12 मार्च 2026) शिक्षा जगत एवं यूटा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है, लेकिन उनकी प्रेरणा एवं विचार हमेशा जीवित रहेंगे। सभा में उपस्थित सभी ने उनके बताए मार्ग पर चलते हुए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान को और मजबूत करने की शपथ ली।

यूटा जनपद आगरा कार्यकारिणी इस सफल आयोजन के लिए सभी सम्मानित अतिथियों, शिक्षक साथियों, पदाधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है।

श्रद्धांजलि सभा में दिनेश चहरा, जिला संयोजक यूटा आगरा, राजकुमार सोलंकी, जिलाध्यक्ष यूटा, देवेन्द्र कुमार कुशवाह, जिला महामंत्री यूटा आगरा सहित समस्त जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी, रजनीश पांडेय, राष्ट्रीय महामंत्री, यूटा, राजेन्द्र राजपूत, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, यूटा, विजय पटेल, प्रदेश संयोजक, यूटा,
रमाकान्त शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष, यूटा, हेमंत सिंह, प्रदेश महामंत्री, यूटा उत्तर प्रदेश सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी
ब्रजेश दीक्षित, जिला महामंत्री, प्राथमिक शिक्षक संघ, के के इन्दोलिया, सुरेश खिरवार, ज्ञानेंद्र चौहान, हरेश चौहान,
आलोक उपाध्याय सहित सैकङों शिक्षक उपस्थित रहे।

राजऋषि शिवराज सिंह सिकरवार जी अमर रहें!
भ्रष्टाचार-मुक्त भारत का संकल्प अटल रहेगा!

Share this post to -

Related Articles

Back to top button