उत्तर प्रदेशलखनऊ

राज्यपाल ने नवशपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को शुभकामनाएं दीं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जन भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के 06 नवनियुक्त मंत्रियों एवं 02 राज्य मंत्रियों को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल के सदस्य, जनप्रतिनिधिगण तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
शपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री के रूप में श्री भूपेंद्र चैधरी एवं श्री मनोज कुमार पांडेय शामिल रहे। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में श्री अजीत सिंह पाल तथा श्री सोमेंद्र तोमर ने शपथ ग्रहण की। वहीं राज्य मंत्री के रूप में श्रीमती कृष्णा पासवान, श्री कैलाश सिंह राजपूत, श्री सुरेंद्र दिलेर एवं श्री हंसराज विश्वकर्मा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
समारोह के उपरांत राज्यपाल जी एवं मुख्यमंत्री जी ने सभी नवशपथ ग्रहण करने वाले मंत्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button