भगवान परशुराम शोभायात्रा को लेकर समिति के पदाधिकारियों ने किया जनसम्पर्क
मयंक सिंह

फिरोजाबाद। भगवान परशुराम जन्मोतस्व शोभायात्रा समिति द्वारा 16 मई को भव्य भगवान परशुराम शोभायात्रा बड़े धूमधाम के साथ न्यू तहसील एटा रोड टूंडला से निकाली जाएगी। जिसको लेकर समिति के पदाधिकारियों ने जनसम्पर्क कर पहुंचने की अपील की गई।
इस दौरान भगवान परशुराम शोभायत्रा के अध्यक्ष आलोक उपाध्याय ने बताया कि 16 मई को नगर में भगवान परशुराम शोभायत्रा बड़े धूमधाम एवं बैंड बाजो के साथ तहसील टूंडला एटा रोड टूंडला से सांय पांच बजे निकाली जाएगी। जिसको लेकर पदाधिकारियों ने तेलमिल रोड, एमपी रोड, इंद्रा नगर कॉलोनी, शिवपुरी कॉलोनी, बड़ा चौराहा, एटा रोड आदि स्थानों पर जनसम्पर्क कर शोभायात्रा में पहुंचने की अपील की गई। जनसम्पर्क करने वालो में आलोक उपाध्याय, भोले पराशर, अमरदीप रावत, रिंकू लवानिया, अमित उपाध्याय, राजीव रावत, विश्वनाथ शर्मा, सुनील गर्ग, अंकित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।



