आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने संबंधी प्रधानमंत्री की अपील
विश्वविद्यालय को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता हेतु राज्यपाल का निर्देश

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित में ईंधन की खपत कम करने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा देने, साइकिल एवं पैदल चलने की आदत विकसित करने, ऊर्जा एवं संसाधनों के संयमित उपयोग, आयातित वस्तुओं पर निर्भरता कम करने तथा अनावश्यक सोने की खरीदारी से बचते हुए बचत एवं आत्मनिर्भरता को प्रोत्साहित करने संबंधी दिए गए संदेशों का उल्लेख किया। उन्होंने विश्वविद्यालय को इस राष्ट्रीय अभियान में सक्रिय सहभागिता करने के निर्देश दिए।
राज्यपाल की अध्यक्षता में जन भवन के गांधी सभागार में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, कानपुर की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।
उन्होंने निर्देश दिए कि
विश्वविद्यालय में निर्मित कृषि यंत्रों के बड़े स्तर पर निर्माण हेतु कंपनियों के साथ एमओयू करें।
ईंधन खपत कम करने एवं स्वस्थ जीवनशैली के लिए जनजागरूकता अभियान चलाए।
मिलेट्स आधारित पौष्टिक व्यंजनों के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा दे।
बाजार की मांग के अनुसार कृषि उत्पादन बढ़ाने एवं किसानों को उचित बाजार उपलब्ध कराएं



