प्रधानमंत्री की अपील पर अमल का राज्यपाल ने किया आह्वान
किसानों की आय बढ़ाने में कृषि विश्वविद्यालयों की भूमिका

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री की अपील पर अमल का आह्वान निया। उन्होंने विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय प्रतिनिधियों से पेट्रोल एवं डीजल की खपत कम करने, एक वर्ष तक सोना न खरीदने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने, वर्क फ्रॉम होम को प्रोत्साहित करने, खाद्य तेल की खपत कम करने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील की। राज्यपाल ने कहा कि किसानों का आय बढ़ाने के लिए सरकार अनेक योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। इसमें कृषि विश्वविद्यालय अपने स्तर से योगदान कर सकते है। इसके अलावा जैविक कृषि का प्रयोग भी लाभप्रद है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इन दोनों तथ्यों पर जोर दिया। जन भवन में बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने इसके दृष्टिगत निर्देश दिए।
कहा कि
विश्वविद्यालयों में किए जा रहे शोध कार्यों के सकारात्मक परिणाम समाज एवं कृषकों तक पहुंचने चाहिए। ऐसे विद्यार्थी जिनके पास कृषि भूमि उपलब्ध है, वे ऑर्गेनिक खेती के माध्यम से नवाचार एवं आय सृजन के मॉडल विकसित करें। स्थानीय स्तर पर निर्मित कृषि उत्पाद एवं तकनीक किसानों के लिए सुलभ रहनी चाहिए।
बजट एवं आवश्यकताओं के अनुरूप उत्पादन की कार्यसंस्कृति विकसित किए जाने की आवश्यकता है।
उन्होंने कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन के लिए लघु उपकरणों एवं तकनीकों के विकास पर बल दिया।विश्वविद्यालयों एवं कृषि संस्थानों द्वारा अनेक नवाचार किए जा रहे हैं, किंतु उनकी प्रभावी ब्रांडिंग एवं प्रचार प्रसार आवश्यक है।



