श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का हुआ शुभारंभ, पीले वस्त्रों में सुसज्जित महिलाओं और कन्याओं की कलश यात्रा ने सभी का ध्यान आकर्षित किया
डीके श्रीवास्तव

मुरैना। श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन फुल सहाय का पूरा, उसैत अम्बाह जिला मुरैना मैं हुआ।। कथावाचक परम पूज्यनीय प. श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारबिंद से हुआ।
कथा आयोजक श्री लोकेंद्र सिंह तोमर जीके द्वारा हुआ,सर्वप्रथम भागवत भगवान का पूजन हुआ गांव मैं इस भक्तिरस के लिए अटूट आस्था दिखी। लोगों ने व्यास जी और भागवत जी का जगह जगह सम्मान किया।। संगीतमई भागवत कथा का गांव वासियों ने भरपूर आनंद लिया, ऐसी भीषण गर्मी भी लोगों की आस्था को डिगा ना सकी लोगों ने पांडाल मैं बैठकर कथा का भरपूर आनंद लिया, जय श्री राधे कृष्णा और जय श्री राम के उदघोषों से पांडाल गूंज उठा।।भीषण गर्मी को देखते हुए कूलर और पंखों की समुचित व्यवस्था की गई थी।। ठंडे जल की भी सम्पूर्ण व्यवस्था थी कथा समापन के पश्चात भोजन प्रसादी की भी समुचित व्यवस्था थी,जिससे किसी भी भक्त जन को असुविधा ना हो। इस कथा ज्ञान यज्ञ मैं आयोजक श्री लोकेंद्र तोमर जी, महावीर तोमर,रिटायर्ड कमांडेंट श्री दर्शन तोमर जी,सनी तोमर, समाजसेवी और टीम कोई भूखा ना सोए के संस्थापक/ राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिकरवार भी सपरिवार शामिल हुए, मुकेश तोमर, शैलेन्द्र तोमर, करु तोमर, छाया, स्वाती, महेंद्र सिंह आदि लोग सम्मिलित हुए।।


