राष्ट्र निर्माण में लगा हुआ है भाजपा का कार्यकर्ता : डा दिनेश शर्मा
भाजपा को दुनिया की सबसे बडी पार्टी बनाने के लिए हुआ है कठिन परिश्रम

हरदोई/लखनऊ । राज्यसभा सांसद एवं यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगा हुआ है। पार्टी के कार्यकर्ता का परिश्रम और लगन उसे अन्य दलों के कार्यकर्ता से अलग पहचान देता है। भाजपा कार्यकर्ता के लिए देश वन्दनीय है। जिस प्रकार से पूजा के पहले उसके बरतन तैयार कि जाते हैं उसी प्रकार राष्ट्र निर्माण के लिए भाजपा कार्यकर्ता को प्रशिक्षण देकर तैयार किया जाता है। कार्यकर्ता जनता और सरकार के बीच का सेतु है।
जेके ग्रैंड रिजॉर्ट, हरदोई में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक एवं वैचारिक प्रशिक्षण प्रदान करते हुए सांसद ने कहा कि प्रशिक्षण का मूल सिद्धान्त समन्वय , समर्पण , राष्ट्रभक्ति और सरकार का निर्माण है। भाजपा संगठन , कार्यकर्ता और विचारधारा पर आधारित दल है। प्रशिक्षण कार्यकर्ता को सोने को आभूषण में बदलने की प्रक्रिया के समान है।
डा शर्मा ने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। पार्टी के इस विस्तार के लिए कठिन परिश्रम किया गया है। इस वट वृक्ष के बनने में काफी संघर्षों से गुजरना पडा है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं ने विस्तार के लिए संसाधन जुटाने हेतु अपने घर तक बेंच दिए थे। राष्ट्र निर्माण के लिए कार्यकर्ता सबसे पहले जनसंघ के रूप में निकला था। आजादी के साथ ही देश को विभाजन का दर्द सहना पडा था। धर्म के आधार पर पाकिस्तान और धर्मनिरपेक्ष भारत बना था। आजादी के बाद कश्मीर में समस्याए शुरु हुई और वहां के मूल निवासी विस्थापित होने लगे। डा मुखर्जी ने कांग्रेस सरकार के तुष्टीकरण का विरोध किया और सरकार से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद जन संघ का निर्माण हुआ था और तीन सीटो के साथ यात्रा आरंभ हुई । शुरु का दौर संघर्ष और उपेक्षा से भरा हुआ था। कश्मीर को लेकर डा मुखर्जी ने एक देश एक विधान एक निशान का नारा दिया पर उनकी रहस्यमयी मृत्यु हो गई। तब भाजपा के कार्यकर्ता जहा हुए बलिदान मुखर्जी वह कश्मी हमारा है। आज उसी कश्मीर में धारा 370 के हटने के बाद लाल चौक पर बन्दे मातरम गीत गाया गया है।
उन्होंने कहा कि जनसंघ के लोगों ने नून समझौते का विराध किया । सन 64 में जनसंघ भारत को परमाणु सम्पन्न देश बनाने का प्रस्ताव पारित किया जिसे पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने 1998 में हकीकत में बदल दिया। जनसंघ जब सत्ता में आने के करीब हुआ तब दीनदयाल जी ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता सत्ता मिलने पर भी अनुशासित , प्रशिक्षित , राष्ट्र के प्रति समर्पित होगा। एकात्म मानववाद के अनुरूप शासन चलाया जाएगा। अटल जी ने तो राजनैतिक शुचिता पर पूरा जोर दिया था।
उनका कहना था कि भाजपा का कार्यकर्ता डंडा है और नेता झंडा है। ये संबन्ध जब मजबूत होगा तो पार्टी आगे बढती है। पार्टी के विस्तार के लिए नए लोगों को पार्टी में लाना जरूरी है पर उन्हे अपने विचारों में ढालना है। पार्टी की रीति नीति सिद्धान्त कायम रहने चाहिए।
उन्होंने कहा कि ये सतत परिश्रम का ही परिणाम है कि 2014 में पार्टी ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनायी। आज देश के 22 राज्यों में भाजपा की सरकार है। ये आज दुनिया की सबसे बडी पार्टी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि 2027 के रणभेरी बज चुकी है और मनभेद मतभेद भुलाकर नई ऊर्जा के साथ फिर भाजपा की सरकार बनानी है।
डा शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से अनावश्यक सोना नहीं खरीदने , पेट्रो उत्पादों के कम प्रयोग की अपील की है उसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। देश ने कोरोना के समय मेें पीएम मोदी के नेतृत्व का करिश्मा देखा है। मोदी योगी महामानव है जो राष्ट्र निर्माण में लगे हैं।
इस अवसर पर माo मंत्री श्री नितिन अग्रवाल जी, माo सांसद श्री अशोक वर्मा जी, जिला अध्यक्ष श्री बब्बन शर्मा जी, जिला प्रभारी श्री शंकर लाल लोधी, माननीय विधायक गण श्री माधवेंद्र प्रताप सिंह जी, श्री श्याम प्रकाश जी, श्री प्रभाष कुमार जी, श्री आशीष सिंह आशु जी, श्री रामपाल वर्मा जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती प्रेमवती वर्मा जी, पूर्व जिला अध्यक्षगण श्री सौरभ मिश्रा जी, श्री राजीव रंजन मिश्रा जी, श्री श्री कृष्ण शास्त्री जी, श्री राम बहादुर सिंह जी, श्री रामावतार शुक्ला जी, श्री विद्याराम वर्मा जी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री राहुल रस्तोगी जी आदि उपस्थित रहे।



