आगराउत्तर प्रदेश

खंदौली टाउन उपकेंद्र का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन, अब मिलेगी निर्बाध आपूर्ति

अनीष उपाध्याय

आगरा। कस्बा खंदौली की विद्युत व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से नव निर्मित खंदौली टाउन विद्युत उपकेंद्र का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद एसपी सिंह बघेल एवं एत्मादपुर विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने फीता काटकर उपकेंद्र का शुभारंभ किया।

करीब आठ करोड़ 15 लाख रुपये की लागत से तैयार किए गए 10 एमवीए क्षमता वाले इस उपकेंद्र से क्षेत्र के लगभग पांच हजार उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार पुराने सेमरा फीडर क्षेत्र को भी इस नए उपकेंद्र से जोड़ा जाएगा, जिससे विद्युत आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु और बेहतर हो सकेगी।

बताया गया कि उजरई फीडर से कस्बे को आने वाली एचटी लाइन काफी पुरानी हो चुकी थी, जिसके चलते आए दिन बिजली आपूर्ति बाधित रहती थी। नए उपकेंद्र के चालू होने से अब कस्बावासियों को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।

बिजलीघर निर्माण करने वाली फर्म मेसर्स सेंगर इंटर प्राइजेज आगरा के एमडी ठाकुर नरेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि लगभग एक वर्ष में इस परियोजना को पूर्ण किया गया है।

कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता सोनवीर सिंह, अधिशासी अभियंता मनोज कुमार, उपखंड अधिकारी नेहा तोमर, उपखंड अधिकारी अरुण कुमार, उपखंड अधिकारी यतेंद्र सिंह,अवर अभियंता शिव सिंह, अवर अभियंता नीलेश सक्सेना, टीजीटू सतेंद्र कुमार,नरेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा, बृजमोहन समेत विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

उद्घाटन के समय क्षेत्र के विनोद शर्मा,हरिओम जूरैल,यशपाल जूरैल,जिला पंचायत सदस्य बब्बू चौहान,भाजपा नगर महामंत्री मुकेश गुप्ता,मानवेंद्र सिंह,धर्मेंद्र श्रोत्रिय,दलवीर राठौर,होशियार सिंह, रेशम माहौर,जीतू प्रधान,पवन पण्डित,अंकित शर्मा, गोविंदा चौहान,भरत सिंह सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Share this post to -

Related Articles

Back to top button