![](https://indiasamachar24.com/wp-content/uploads/2024/09/31517e8c-88e9-406d-b403-9e88bd348f18-780x470.jpeg)
आगरा खंदौली क्षेत्र के मलूपुर में गणपति विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं के साथ गुलाल उड़ाते हुए नाचते-गाते निकले लोगों की जुबां पर गणपति बप्पा मोरया…अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंज रहे थे। रविवार को समापन हो गया। सर्वप्रथम मलूपुर स्थल से विसर्जन यात्रा शुरू होकर यमुना पहुंची। शोभा यात्रा में भूपेंद्र,मोहित,यशवेंद्र,राजू,भूरा,हेमंत,सिब्बू,रमन आदि मौजूद रहे।