उत्तर प्रदेशहाथरस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केअंतर्गत वृहद कार्यक्रम का आयोजन, बांटे चेक

हाथरस। 8 मार्च को जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत वृहद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सीमा उपाध्याय जिला पंचायत अध्यक्ष विशिष्ट अतिथि श्रीमती विधायक सदर श्रीमती अंजुला माहौर श्रीमती श्वेता चौधरी अध्यक्ष नगर पालिका परिषद द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सीमा उपाध्याय ने महिलाओं को प्रेरित करते हुए बताया कि आज मैं जो कुछ भी हूं अपने परिवार के सहयोग तथा परिश्रम से हूं उन्होंने उपस्थित महिलाओं को लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।। विधायिका सदर श्रीमती अंजुला माहौर ने उपस्थित महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि यह सशक्तिकरण तभी संभव है जब हम उसका आरंभ अपने घर से करें। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने उपस्थित महिलाओं को अपने मेहनत तथा आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया तथा कहा कि यदि हम पूरी ईमानदारी से किसी लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ते हैं तो निशित ही सफलता प्राप्त करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही हैं और स्वयं को सफल बनाते हुए नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। हमें महिलाओं को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करना चाहिए। महिलाएं कार्यक्षेत्र के साथ साथ एक मां की भी भूमिका निभा रही हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गिरते हुए बाल लिंग अनुपात पर जोर देते हुए विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ ही बालिकाओं को शिक्षा के प्रति एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। नायब तहसीलदार प्रतीक्षा कटारा द्वारा एक कविता के माध्यम से बालिकाओं को उच्च मार्गदर्शन प्राप्त कराया। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बालिकाओं को शिक्षा का महत्व बताते हुए कहा गया कि आज के आधुनिक युग में उच्च शिक्षा का होना बहुत जरूरी है जिससे बालिकाएं अपने पैरों पर खड़े होकर एक अच्छा सामान जीवन निर्वहन कर सकती हैं।कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती सीमा मौर्या द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रूपरेखा के विषय में जानकारी प्रदान की गई। तथा कन्या गुरुकुल की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर नाट्य प्रस्तुति दी गई। आगरा से आत्म रक्षा की ट्रेनिंग मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देने आईं डॉक्टर किरण कश्यप द्वारा छात्राओं को आत्म रक्षा के क्रमबद्ध स्टेप की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के अंतर्गत शादी अनुदान हेतु 1 लाख 1 हजार का चेक प्रदान किया गया तथा विभिन्न विभागों स्वास्थ्य, आंगनवाड़ियों, शिक्षा विभाग आदि की महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला कल्याण विभाग से चारु प्रिया शर्मा,अमृता तिवारी,विमल शर्मा, मनीषा भारद्वाज, मो0सईद, फरिहा नोशी, प्रवीण यादव, प्रतिष्ठा, शिवम,अनुपम पचौरी, कैलाश, बंटी, मोहित, आदि उपस्थित रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button