उत्तर प्रदेशलखनऊ
जैव विविधता का महत्व

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में अन्तर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर ‘प्रकृति तथा सतत् विकास के साथ सामंजस्य’ विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि
सभी को मनुष्यों, जीव-जन्तुओं, पेड़-पौधों आदि को सम्मिलित करते हुए जैव विविधता के पूरे चक्र का संरक्षण करना पड़ेगा। इसीलिए अथर्ववेद में कहा गया है कि धरती हमारी माता और हम सब इसके पुत्र हैं।
जैव विविधता का महत्व भारत से अधिक कोई अन्य देश नहीं समझ सकता। सनातन धर्मावलम्बी के घर में मांगलिक कार्याें पर शान्ति पाठ आयोजित किया जाता है।
विगत 08 वर्षाें में 210 करोड़ से अधिक वृक्षारोपण का कार्यक्रम आगे बढ़ाया है। इसके माध्यम से प्रदेश के फाॅरेस्ट कवर को बढ़ाने में मदद मिली है। यह पर्यावरण और प्रकृति के प्रति हमारी कृतज्ञता का उदाहरण है।