
आगरा। जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने भारतीय किसान यूनियन (शिव) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह सिसोदिया तथा भारतीय किसान यूनियन (किरन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक यादव जी के साथ संगठन के विस्तारवादी क्रम में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें भाकियू शिव तथा भाकियू किरन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सहमति प्रदान की तथा कहा कि हम सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के साथ खड़े हैं तथा उनके साथ है उनकी हर लड़ाई में हर हालात हर दौर में साथ है तथा यह भी दोनों संगठनों के अध्यक्षों ने भरोसा तथा विश्वास दिलाया कि भारतीय किसान यूनियन (शिव) तथा भारतीय किसान (किरन) एवं सिस्टम सुधार संगठन (किसान) तीनों संगठन एक ही संगठन है तीनों को एक ही समझा जाए तीनों संगठन मिलकर आगे आने वाले समय में गांव गरीब किसान मजदूरों तथा नौजवानों के हितों के लिए लड़ाई लड़ेंगे तथा वाजिब मांग तथा समस्याओं के समाधान के लिए एक साथ खड़े मिलेंगे, शिव के राष्ट्रीय अध्यक्ष से प्रताप सिंह सिसोदिया जी तथा किरन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी विवेक यादव कहा कि सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन सदैव किसान मजदूर नौजवान साथियों की समस्याओं को लेकर लड़ाई लड़ता है तथा धरातल पर लड़ाई लड़ता है तथा पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में संगठन बड़ी मजबूती से खड़ा हो रहा है तथा लोगों को भरोसा विश्वास है कि यह संगठन आने वाले समय में खेती किसानी को बचाने के लिए अच्छी तथा बड़ी लड़ाई लड़ेगा, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर ने सम्मानित दोनों संगठनों का आभार प्रकट किया तथा भरोसा विश्वास दिलाया कि हम सदैव आपके साथ हैं आपके साथ खड़े मिलेंगे ।



