आगराउत्तर प्रदेशस्वास्थ

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की आगरा एवं अलीगढ मण्डल की मण्डलीय सम्मेलन का आयोजन किया गया

आगरा। होटल सौरा(पूर्व नाम होटल रामाडा) मे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं मिशन निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन उतर प्रदेश श्रीमती रितु माहेश्वरी की अध्यक्षता मे आयुष्मान डिजिटल मिशन की आगरा तथा अलीगढ मण्डल की मण्डलीय कार्यशाला आयोजित की गयी, वर्ष 2022 से प्रदेश के सभी नागरिकों की डिजिटल स्वास्थ्य आई डी -आभा आई डी (आयुष्मान भारत डिजिटल आई डी )सृजन का कार्य चल रहा है जिसके अंतर्गत नागरिकों द्वारा आभा aap पर स्वयं या समीप के चिकित्सालयों मे आभा आई डी बनवा सकते है,आशा, ए एन एम, सी एच ओ द्वारा आभा आई आई डी बनाई जा रही है, जिला चिकित्सालय, मेडिकल कालेज मे पंजीकरण के समय ही आभा आई डी बनाई जा रही है, आभा आई डी से जुड़े हुए हेल्थ रिकॉर्ड -जाँच, इलाज एक ही स्थान पर हमेशा के लिए संकलित रहेंगी और कहीं भी कभी भी आभा आईडी से समस्त स्वास्थ्य सम्बंधित जानकारी /इतिहास जाना जा सकेगा, इस अवसर पर आभा आईडी बनने की जनपद वार समीक्षा की गयी, एम डी आई बी डी एम श्रीमती रितु माहेश्वरी ने मण्डलीय कार्यशाला मे बताया की आभा आईडी सभी नागरिकों की बननी है, सभी चिकित्सा इकाई /स्वास्थ्य संस्थान की एच एफ आर- हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर, सभी स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओ की यूनिक ए च पी आर- हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्टरी,पी एच आर- पर्सनल हेल्थ रजिस्ट्री तथा एच आई एस- हेल्थ इनफार्मेशन सिस्टम ये पांच कम्पोनेंट मिलकर एक इकोसिस्टम बनाते है जिससे कभी भी किसी मरीज द्वारा आभा आई डी से जुड़ा हेल्थ रिकॉर्ड देख सकता हैऔर अपनी सहमति के आधार पर ए बी डी एम एकीकृत चिकित्सा इकाई पर शेयर कर सकता हैडाटा पूरी तरह से सुरक्षित और गोपनीय रहेगा।

ए बी डी एम के सयुंक्त निदेशक डॉ मोहित सिंह ने कार्यशाला मे डिजिटल प्रजेनटेशन प्रस्तुत करते हुए बताया की स्वास्थ्य सम्बंधित डाटा ऑनलाइन फार्म मे आभा आई डी लिंक रहेगा सुरक्षित रहेगा जिसमे कोई भी एडिटिंग नहीं की जा सकेगीरोगियों को भौतिक रूप मे पर्चे रिपोर्ट आदि ले जाने से मुक्ति मिलेगी. सम्मेलन मे आगरा के जिलाधिकारी श्री अरविन्द मलप्पा बंगारी, अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण आगरा मंडल एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव,अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अलीगढ डॉ मोहन झा,जिला चिकित्सालय आगरा के यस आई सी डॉक्टर राजेंद्र अरोड़ा, जनपद मैनपुरी, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ, एटा, कासगंज, मथुरा, हाथरस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा डॉ ऋषि गोपाल,डॉ सुरेंद्र मोहन, कुलदीप भारद्वाज, पंकज जायसवाल श्री शैलेन्द्र शर्मा, दिलीप, मंडलीय कार्यशाला में दोनों मण्डलो के प्रमुख निजी चिकित्सक डॉक्टर पूनम अग्रवाल, अध्यक्ष आई एम ए फिरोजाबाद, डॉ अंकुर बंसल आगरातथा मंडल में स्थित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केदो के चिकित्सा अधीक्षक
उपस्थित रहे, मंच का संचालन डॉक्टर पीयूष जैन उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा किया गया

Share this post to -

Related Articles

Back to top button