भाजपा कार्यालय पर मनाई गई रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जन्म जयंती, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

हाथरस। 31 मई को भाजपा जिला कार्यालय गौशाला रोड पर रानी अहिल्याबाई होलकर जी की जन्म जयंती कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता मे जयंती एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले में आयोजित प्रतियोगिता में विजय हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी डी पी भारती रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माता अहिल्याबाई होलकर ,भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय की छवि चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डी पी भारती ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर एक महान शासक, समाजसेविका और धार्मिक नेता थीं जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में मालवा राज्य पर शासन किया। वह अपनी बुद्धिमत्ता, न्यायप्रियता और धार्मिक सहिष्णुता के लिए प्रसिद्ध थीं,अहिल्याबाई होल्कर का जन्म 31 मई 1725 में हुआ था और उन्होंने अपने पति खंडेराव होल्कर की मृत्यु के बाद मालवा राज्य की बागडोर संभाली। उन्होंने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए, उन्होंने अपने शासनकाल में न्यायप्रियता और निष्पक्षता का पालन किया। उन्होंने गरीबों और कमजोर वर्गों के हितों की रक्षा की और उनके लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की,अहिल्याबाई होल्कर धार्मिक सहिष्णुता की प्रतीक थीं। उन्होंने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के लिए कई धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया और उनके तीर्थ स्थलों की यात्रा के लिए सुविधाएं प्रदान की,उन्होंने समाज में व्याप्त कई बुराइयों को दूर करने के लिए काम किया। उन्होंने महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की और उनके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने अपने शासनकाल में आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए। उन्होंने व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने के लिए कई सुविधाएं प्रदान की और सड़कों और पुलों का निर्माण करवाया, पुण्यश्लोक रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भारतीय जनता पार्टी ने 21 से 31 मई तक रानी अहिल्याबाई होल्कर जन्म त्रिशताब्दी वर्ष स्मृति अभियान बड़ी धूमधाम से मनाया है, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में अहिल्याबाई ने कई सामाजिक सुधार किए, जैसे किसानों का लगान कम करना और समाज के हर वर्ग की भलाई के लिए कार्य करना। राजमाता ने चोरों और डाकुओं को सही रास्ते पर लाकर उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के प्रयास किए और उनका पुनर्वास किया। जनपद में 18 वर्ष से 15 वर्ष के बीच के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में तृप्ति अग्निहोत्री को प्रथम स्थान राघव तिवारी को द्वितीय स्थान नक्श चौधरी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ तथा 16 वर्ष से 25 वर्ष आयु के छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिता में अतुल कुमार सिंह को प्रथम स्थान ऋषभ अग्निहोत्री को द्वितीय स्थान ऋषभ कुमार अभिनेत्री को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ, प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी को ₹1500 एवं शील्ड , द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को ₹1000 एवं शील्ड एवं तृतीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी को ₹500 एवं शील्ड पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई