आगराउत्तर प्रदेश

तीन वारंटी अभियुक्तों को थाना अछनेरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

आगरा। अछनेरा क्षेत्र में दिनांक 21/07/2025 को पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार अछनेरा पुलिस बल द्वारा तीन वारंटी अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक अनुज कुमार, उप निरीक्षक शिवम सिंह, उप निरीक्षक मंदीप सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार द्वारा। (1) अभियुक्त गौरव पुत्र बाबूलाल, ग्राम सहता, उम्र लगभग 32 वर्ष, थाना अछनेरा पर मुकदमा संख्या 656/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत है। (2)
अभियुक्त आरिफ पुत्र लतीफ मिस्त्री निवासी गुलाब नगर, मुकदमा संख्या 6056/14 धारा 147/148/336/342/332/353/323/427 आईपीसी व 7 सीएलए, का आपराधिक इतिहास थाना अछनेरा, आगरा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या 10 में पंजीकृत है। (3) अभियुक्त अशोक कुमार शर्मा पुत्र स्व. टीकम सिंह निवासी कुकथला, उम्र लगभग 60 वर्ष, मुकदमा संख्या 521/16 धारा 138 एनआई एक्ट, थाना अछनेरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मान्य न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button