उत्तर प्रदेशहाथरस

भाजपा सहयोग मंच ने प्रमुख समाजसेवी उपेंद्र पाल सिंह को बनाया प्रदेश महामंत्री

हाथरस। भाजपा सहयोग मंच लगातार देश में संघठन का विस्तार कर रहा है। इसी क्रम में भाजपा सहयोग मंच के द्वारा उत्तर प्रदेश में प्रमुख समाजसेवी उपेंद्र पाल सिंह को संगठन में प्रदेश महामंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशुतोष शर्मा एवं राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष महामंडलेश्वर भैया जी महाराज द्वारा राष्ट्रीय महासचिव सोनी सिंह के प्रस्ताव पर विचार करते हुए उपेंद्र पाल सिंह को संगठन का प्रदेश महामंत्री मनोनीत कर दिया। उपेंद्र पाल सिंह द्वारा भाजपा सहयोग मंच के प्रदेश महामंत्री पद को सहर्ष स्वीकार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष को भरोसा दिखाते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो दायित्व प्रदान किया गया है वह मेरे लिए गौरव का पल है। में संघठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहुगा।
उपेन्द्र पाल सिंह के भाजपा सहयोग मंच में प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत होने पर अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा, भाजपा सहयोग मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष दुष्यंत पचौरी, राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के मंडल उपाध्यक्ष गोपाल चतुर्वेदी, दिनेश कुमार पंकज, भानु प्रकाश, यज्ञदत्त चतुर्वेदी, नंदकिशोर शर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि उपेंद्र पाल सिंह के संगठन में शामिल होने से संगठन को प्रदेश में मजबूती मिलेगी। वही इस मौके पर समाजसेवियों ने नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री उपेंद्र पाल सिंह का फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया और बधाई दी। बधाई देने वालों में नागेंद्र ठाकुर, विकास चौहान, राहुल दीक्षित, दिनेश सविता, पीसी शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button