भारत विकास परिषद ने हरियाली तीज को रंगीलो सावन उत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाया

आगरा। भारत विकास परिषद की समर्पण शाखा ने कमला नगर स्थित होटल बीबी ग्रांड में हरियाली तीज को रंगीलो सावन उत्सव के रूप में उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम प्रभारी श्रुति गोयल, लवली जैन, निधि गोयल और नेहा अग्रवाल ने वरिष्ठ सदस्यों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया।
अध्यक्ष विजित गुप्ता ने बताया कि सावन के शुरू होते ही लोगों में एक अलग सा उल्लास उमंग का माहौल होता है। कार्यक्रम में महिलाओं ने तरह-तरह के खेल खेले और आनंद उठाया। तीज उत्सव में लोक गीतों पर नृत्य कर महिलाओ ने धूम मचाई। मुख्य आकर्षण के रूप में कान्हा के स्वरूप में तिशिखा अग्रवाल और यशोदा के रूप में प्रिया अग्रवाल ने जीवंत प्रस्तुति की झलक पेश की।
महिला सहभागिता निशि दौनेरिया ने हरियाली तीज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न प्रकार के गेम खिलाएं गये। महिलाओ ने झूले वाले सेल्फी पॉइंट पर खूब सेल्फी ली। इस अवसर पर सचिव नवनीत गर्ग, वित्त सचिव संजीव मित्तल, आयुषी भटनागर, अलका मित्तल, संगम सिंघल, साधना मित्तल, अंशुल गुप्ता, पूजा मित्तल, बबिता गर्ग, सोनी मित्तल, प्रियंका मनचंदा, पूजा बंसल, प्राची शिवहरे, ऋचा गर्ग, रेखा अग्रवाल, रीना गोयल, नमिता मित्तल, पूजा गोयल, सोनिया गर्ग, प्रियंका जैन, क्षमा सिंघल आदि मौजूद रहे।