आगराउत्तर प्रदेश
ताजगंज दरोगा की हार्ट अटैक से मौत

आगरा। ताजगंज थाने में तैनात 41 वर्षीय एसआई निर्मेश कुमार की शनिवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह तोरा चौकी क्षेत्र में किराए पर रहते थे। रात आठ बजे ड्यूटी पर आना था। उसी दौरान तबियत बिगड़ी। सूचना पर पुलिस कर्मी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वे मूलतः शहजहांपुर के निवासी थे। उनकी मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। वर्ष 2015 बैच के दरोगा निर्मेश कुमार पिछले करीब डेढ़ वर्ष से ताजगंज थाने में तैनात थे। तोरा चौकी क्षेत्र के पास किराए पर आवास ले रखा था।