
आगरा। थाना न्यू आगरा के दयालबाग यूनिवर्सिटी के पास खंदौली थाना क्षेत्र के गांव सोनिंगा निवासी एक युवक की देर रात सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान गजराज (22) पुत्र स्वर्गीय सुरेश के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर फैल गई।
मृतक के चचेरे भाई जेपी ने बताया कि गजराज थाना न्यू आगरा क्षेत्र के दयालबाग स्थित वी-मार्ट मॉल में नौकरी करता था। मंगलवार देर रात करीब एक बजे वह अपने साथी कान्हा पुत्र विजयपाल, निवासी सोनिंगा, के साथ बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही दोनों युवक दयालबाग यूनिवर्सिटी के पास पहुंचे, तभी सामने से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
हादसा इतना भीषण था कि गजराज की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी कान्हा घायल हो गया सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
परिजनों के अनुसार गजराज पांच भाइयों में सबसे छोटा था तथा अविवाहित था। उसकी असमय मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है



