आगराउत्तर प्रदेश
नव संवत्सर की संध्या बेला पर राष्ट्र सेविका समिति का आनंद मेला सम्पन्न

आगरा में पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति द्वारा जयपुर हाउस पार्क में आनंद मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षा श्रीमती हेमलता दिवाकर, महापौर आगरा, थीं। मुख्य अतिथि श्रीमती दीपा गोस्वामी, समाज सेविका, थीं, जिन्होंने इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी कार्यकर्ताओं और आयोजकों को हृदय से बधाई दी।
मुख्य वक्ता डॉ. अंजली जैन, प्रान्त कार्यवाहिका, हरियाणा प्रान्त, ने अपने विचार व्यक्त किए। विशिष्ट अतिथि डॉ. जयंती रंजन, कुलपति, शारदा यूनिवर्सिटी, उपस्थित रहीं।
समाजसेवी दीपा गोस्वामी ने मेले से जोड़ने पर अपने आप को भाग्यशाली बताया और कहा कि इस तरह के संस्कृति एवं संस्कारों के कार्यक्रम समाज में होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने मेले का आनंद लिया और संस्कृति एवं संस्कारों को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।



