उत्तर प्रदेशलखनऊ
प्रदेश सरकार ने कृषि को वैल्यू एडिशन के साथ जोड़ने की पहल मजबूती से आगे बढ़ाई : योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय कृषि मंत्री ने क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन (उत्तर क्षेत्र) का शुभारम्भ किया
यह सम्मेलन एक व्याहारिक दृष्टिकोण स्थापित कर रहा, देश के अलग-अलग क्षेत्रों के एग्रोक्लाइमेटिक जोन व भौगोलिक तथा क्षेत्रीय परिस्थितयों के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिये लक्ष्य तय करना अत्यन्त आवश्यक : मुख्यमंत्री
हमारे अन्नदाता किसान मेहनती, उन्हें शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक करने के बेहतर परिणाम प्राप्त हो रहे
कृषि विज्ञान केन्द्रों ने प्रदेश के सभी एग्रोक्लाइमेटिक जोन में सेन्टर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से बहुत कुछ बेहतरीन करने का कार्य किया
उ0प्र0 में कृषि विकास की दर 08 प्रतिशत से बढ़कर 18 प्रतिशत पहुंची



