
आगरा। सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी के एक बयान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है. ब्राह्मण समाज पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद संत समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.जनसहयोग संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भाटी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है. सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वो ब्राह्मण समाज को लेकर विवादित टिप्पणी करते देखे गए. विवादित बयान सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया. मनोज शर्मा ने कहा कि इस तरह की बयानबाजी समाज में अशांति फैलाने वाली है. राजकुमार भाटी अपनी ही पार्टी के राजनीतिक भविष्य को नुकसान पहुंचा रहे हैं. हम उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि जिस तरह अन्य वर्गों के सम्मान की रक्षा के लिए कानून हैं, उसी तरह ब्राह्मण समाज के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई हो।



