आगराउत्तर प्रदेशजनता की आवाज़ सुनो

भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

डीके श्रीवास्तव

आगरा भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के खिलाफ सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन ने अपना विरोध दर्ज कराते हुए महामहिम राष्ट्रपति महोदया जी एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम जिला प्रशासन आगरा को ज्ञापन सौंपा,,, सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष रामवीर सिंह के नेतृत्व भारत अमेरिका कृषि व्यापार समझौते के विरोध में प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया, आपको बता दें कि अमेरिका का डेपुटेशन 23 तथा 24 मार्च को भारत पहुंचा है जो कि भारत अमरिका के मध्य होने वाले कृषि व्यापार समझौते पर अंतिम चरण में चल रहे समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे, इसके पक्ष यह समझौता हिंदुस्तान के किसानों को ऊपर थोप दिया जाएगा, अमरिका अपने कृषि उत्पादन भारत में बिना किसी टैरिफ के बिना किसी टैक्स के कर मुक्त विक्रय करेगा जो कि सस्ते दामों में कृषि उत्पाद विक्रय होगा, जब अमरिका का गेहूं भारत के अंदर ₹1500 कुंतल विक्रय होगा तो हिंदुस्तान के किसानों का गेहूं 2500 रूपय कुंटल कौन खरीदेगा, अमेरिका के कृषि उत्पाद यदि भारत में आएंगे सस्ते दामों में विक्रय होंगे तो यहां का किसान बर्बाद हो जाएगा यहां की किसानी बर्बाद हो जाएगी यहां की खेती बर्बाद हो जाएगी यहां का किसान अपनी खेती बेचने पर मजबूर होगा अर्थात भारत के किसानों का मार्केट उसके अपने देश में ही बर्बाद हो जाएगा, इसी के खिलाफ देश के तमाम सम्मानित किसान संगठन कृषि चिंतक बुद्धिजीवी वर्ग तथा सम्मानित किसान सरदारी इसका विरोध कर रही है, आज संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश के अंदर अलग-अलग किसान संगठनों द्वारा अलग-अलग प्रदेशों के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा गया तथा ज्ञापन के माध्यम से स्पष्ट रूप से कहा गया कि यदि खेती किसानी को बर्बाद करने का समझौता यदि भारत सरकार अमरिका के साथ करती है तो इसके खिलाफ एक बड़ा आंदोलन देश के अंदर खड़ा किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी भारत सरकार की होगी, आज ज्ञापन देने बालों में सिस्टम सुधार संगठन (किसान) यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह, मंडल अध्यक्ष पवन सिसोदिया, मंडल उपाध्यक्ष भानु ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र त्यागी, जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) राहुल चौहान, जिला अध्यक्ष (किसान मोर्चा) हरेंद्र सिंह धाकरे, जिला उपाध्यक्ष फिरोजाबाद ठाकुर श्याम सिंह, जिला महामंत्री लोकेंद्र यादव, कार्यालय प्रभारी जयवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष योगेंद्र त्यागी आदि समस्त सम्मानित किसान सरदारी उपस्थिति रही ।।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button