उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद
ओ लेवल और ट्रिपलसी निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण की अंतिम तिथि 10 जुलाई तक आवेदन करें
मयंक सिंह

टूंडला। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन वर्ग के बेरोजगार युवक-युवतियों को ओ-लेवल का एक वर्षीय और ट्रिपल-सी का तीन महीने कंप्यूटर प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाएगा। साईंनाथ एजुकेशन सोसायटी के डायरेक्टर गगन गुप्ता ने बताया कि ओ-लेवल व ट्रिपल-सी आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई है। दाखिला लेने वाले अभ्यर्थी की परिवारिक आय एक लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए एवं आयु सीमा 18-35 वर्ष तथा ‘शैक्षिक योग्यता न्यूनतम इंटरमीडिएट पास होनी आवश्यक है। इच्छुक अभ्यर्थी पिछला वर्ग कल्याण विभाग की वेबसाइट पर दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन कर प्रिंट हस्ताक्षरित करके शैक्षिक प्रमाणपत्र सहित साईंनाथ एजूकेशन सोसायटी में जमा करा सकते हैं या फिर कार्यालय जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कक्ष संख्या 125 विकास भवन दबरई फिरोजाबाद में जमा कर सकते हैं।



