आगराउत्तर प्रदेश

भाकियू टिकैत का पैदल मार्च, पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा

धर्मेंद्र सिंह

आगरा। किसानों की समस्याओं को लेकर मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने प्रदर्शन किया। प्रतापपुरा से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें निजी नलकूपों के बिजली बिल, यमुना पर बैराज निर्माण, आगरा में आलू अनुसंधान केंद्र की सक्रियता, एमएसपी पर कानूनी गारंटी और जगजीत सिंह डल्लेवाला के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे शामिल थे।
जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया के नेतृत्व में किसान और पदाधिकारी सुबह 11 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पर जुटे। यहां महानगर की जिम्मेदारी मनीष वर्मा को सौंपी गई। इसके बाद काफिला कलक्ट्रेट की ओर बढ़ा।
किसान एकता जिंदाबादह्न और एमएसपी कानूनी गारंटी जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने भाकियू पदाधिकारियों से मुलाकात की। किसानों ने बताया कि निजी कंपनी नलकूपों के भारी बिजली बिल भेजकर शोषण कर रही है। दशकों से यमुना पर बैराज की मांग
लंबित है। आलू अनुसंधान केंद्र भी निष्क्रिय है, जिससे किसानों में आक्रोश है। इस मौके पर गजेंद्र सिंह परिहार, रणवीर सिंह चाहर, तांतीराम जादौन, राकेश कुशवाहा, कृपाल सिंह फौजदार, सावित्री चाहर, नत्थू सिंह धाकरे, कृष्ण कांत शर्मा, बनवारी लाल तोमर आदि मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button