India Samachar 24
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

आगरा के बुडेरा चौराहे पर दो नामों को लेकर विवाद, कल्याण सिंह की प्रतिमा का भूमि पूजन

आगरा के बुडेरा चौराहे पर नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक की चर्चा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह के नाम के पोस्टर लगाकर प्रतिमा स्थाप…

आगरा के बुडेरा चौराहे पर दो नामों को लेकर विवाद, कल्याण सिंह की प्रतिमा का भूमि पूजन
बुडेरा चौराहा और कल्याण सिंह की प्रतिमा के भूमि पूजन की तस्वीर।

आगरा के बुडेरा चौराहे पर नामकरण और प्रतिमा स्थापना को लेकर विवाद गहरा गया है। शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक की चर्चा के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबूजी कल्याण सिंह के नाम के पोस्टर लगाकर प्रतिमा स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।

कुछ दिन पहले इस चौराहे का नाम शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता चौक किए जाने की बात सामने आई थी। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता के सम्मान में यहां उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी और चौराहे को उनके नाम से पहचान मिलेगी।

कल्याण सिंह की प्रतिमा के लिए भूमि पूजन

भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से बुडेरा चौराहे पर हिंदू हृदय सम्राट बाबूजी कल्याण सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की तैयारी की जा रही है। चौराहे पर कल्याण सिंह के नाम के बैनर और पोस्टर लगाए गए, जिसके बाद यह मामला राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया।

कार्यकर्ताओं का दावा है कि शासन स्तर से पहले ही बुडेरा चौराहे का नाम बाबूजी कल्याण सिंह के नाम पर किए जाने की स्वीकृति मिल चुकी थी।

शहीद कैप्टन शुभम गुप्ता आगरा के रहने वाले थे। वह नवंबर 2023 में जम्मू कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। उस समय वह 26 साल के थे।

अब इस पूरे मामले में शासन और नगर निगम की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई है। चौराहे का आधिकारिक नाम किसके नाम पर दर्ज है, प्रतिमा स्थापना के लिए किस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है और भूमि पूजन किस प्रशासनिक स्वीकृति के आधार पर कराया गया है, इन सभी सवालों पर स्थिति स्पष्ट होना जरूरी है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →