India Samachar 24
गुरुवार, 26 नवंबर 2026
विज्ञापन
कुशलदीप ठाकुर, आगरा की ओर से नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं
आरबी एंटरप्राइजेज, आगरा की ओर से नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं
नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं: डॉ. विजय किशोर बंसल ने की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना

37 पदकों के साथ गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए 26 छात्राओं का चयन

आगरा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर, आगरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय…

37 पदकों के साथ गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर का शानदार प्रदर्शन, एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए 26 छात्राओं का चयन
प्रयागराज में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में 37 पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाने वाली गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, आगरा की छात्राएं।

आगरा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में आयोजित 37वीं अखिल भारतीय खेलकूद एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में गणेशराम नगर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बल्केश्वर, आगरा की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कुल 37 पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं, विद्यालय की 26 छात्राओं का एसजीएफआई (स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

दिनांक 21 एवं 22 नवंबर 2026 को रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज में आयोजित इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 32 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने आर्टिस्टिक एवं रिदमिक जिम्नास्टिक की विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 स्वर्ण, 9 रजत एवं 16 कांस्य पदक सहित कुल 37 पदक अपने नाम किए।

अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्गों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा, मेहनत, अनुशासन और खेल कौशल का परिचय देते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।

विद्यालय के लिए एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि विद्या भारती के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र से आयोजित एसजीएफआई जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए विद्यालय की 26 छात्राओं का चयन किया गया है। यह उपलब्धि छात्राओं की निरंतर मेहनत, समर्पण और खेल के प्रति उनकी लगन को दर्शाती है। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलना विद्यालय परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।

इस शानदार सफलता के पीछे प्रशिक्षक श्री राम प्रवेश द्विवेदी एवं श्रीमती चंचल त्यागी का कुशल मार्गदर्शन और निरंतर परिश्रम रहा। प्रतियोगिता के दौरान श्रीमती साक्षी जी भी छात्राओं के साथ उपस्थित रहीं और उनका उत्साहवर्धन किया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चारु पटेल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों एवं एसजीएफआई प्रतियोगिता के लिए चयनित छात्राओं को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के बल पर प्रत्येक लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

विद्यालय की प्रबंध समिति ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके योगदान और सहयोग की सराहना की।

विद्यालय की यह उपलब्धि न केवल आगरा के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बालिका खेल प्रतिभाओं की बढ़ती पहचान और उज्ज्वल भविष्य का भी प्रतीक है।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →