डिजिशक्ति योजना के तहत डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने की पहल, MBA और B.Ed के विद्यार्थियों को मिला लाभ
आगरा। उत्तर प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति (DigiShakti) पहल के अंतर्गत डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा 24 नवंबर 2026 को टैबलेट वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम, डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल, आगरा में आयोजित हुआ। इसमें MBA और B.Ed पाठ्यक्रमों के सत्र 2024–26 एवं 2025–27 के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि डॉ. एम.पी.एस. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। चेयरपर्सन स्क्वाड्रन लीडर ए.के. सिंह ने स्मृति चिह्न भेंट कर अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर डॉ. अनूप कुमार गोयल (निदेशक प्रशासन), डॉ. विक्रांत शास्त्री (निदेशक अकादमिक) तथा डॉ. एम.पी.एस. वर्ल्ड स्कूल की प्रधानाचार्या सुश्री राखी जैन की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने डिजिटल शिक्षा के बढ़ते महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का सकारात्मक, रचनात्मक और जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। वक्ताओं ने कहा कि डिजिटल संसाधन शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और सीखने के अवसरों को भी व्यापक बनाते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कुल 101 टैबलेट वितरित किए गए। इनमें MBA पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को 80 तथा B.Ed पाठ्यक्रम के विद्यार्थियों को 21 टैबलेट प्रदान किए गए। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल संसाधनों से जोड़ना और उच्च शिक्षा में तकनीकी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाना है।
टैबलेट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस पहल के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि ये टैबलेट उनकी पढ़ाई, शैक्षणिक गतिविधियों और भविष्य के व्यावसायिक विकास में उपयोगी साबित होंगे।
कार्यक्रम का मंच संचालन साक्षी वार्ष्णेय ने किया। आयोजन को सफल एवं सुचारू बनाने में पूजा चौधरी, नेहा खंडेलवाल, मिलिंद सक्सेना और हर्षिता अग्रवाल का विशेष सहयोग एवं योगदान रहा।
डिजिशक्ति पहल के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने और तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास रहा।

