लुधियाना में अकाली दल और भाजपा नेताओं ने दी एक-दूसरे को बधाई, पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए मिलकर काम करने का लिया संकल्प
लुधियाना। श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के अवसर पर पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के गठबंधन का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर दोनों दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर एक-दूसरे को बधाई दी और पंजाब के विकास, अमन-शांति, आपसी भाईचारे एवं खुशहाली के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आत्म नगर, लुधियाना के हलका इंचार्ज जगबीर सिंह सोखी, वार्ड नंबर 50 के प्रधान परमप्रताप सिंह खालसा, हरमन फुल्लांवाला, करन फुल्लांवाला, पवन फुल्लांवाला सहित शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता भाजपा के लुधियाना कार्यालय में एकत्रित हुए।
इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए पंजाब की तरक्की, सामाजिक एकता और बेहतर भविष्य के लिए मिलकर प्रयास करने की बात कही।
प्रेस से बातचीत करते हुए नेताओं ने कहा कि SAD और BJP का गठबंधन पंजाब में अमन-शांति, आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने की दिशा में कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली और विकास के लिए सभी को मिलकर सकारात्मक प्रयास करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने श्री गुरु नानक देव जी के बताए सेवा, समानता और मानवता के संदेश को याद करते हुए पंजाब की चढ़दी कला, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की।
इस अवसर पर दोनों दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष स्वरूप प्रदान किया।

