India Samachar 24
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

शेख हसीना को लेकर शर्तें नहीं थोप सकता भारत, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के सलाहकार ने दिखाए तेवर

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने मंगलवार को कहा है कि शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत या कोई और देश बांग्लादेश पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता है। जाहेद का बयान …

शेख हसीना को लेकर शर्तें नहीं थोप सकता भारत, बांग्लादेश के PM तारिक रहमान के सलाहकार ने दिखाए तेवर
शेख हसीना। बांग्लादेश में उनकी वापसी को लेकर बयानबाजी तेज है। (फोटो: एनबीटी)

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने मंगलवार को कहा है कि शेख हसीना की वापसी को लेकर भारत या कोई और देश बांग्लादेश पर अपनी शर्तें नहीं थोप सकता है। जाहेद का बयान उस वक्त आया है जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर भारत ने ढाका के सामने दो शर्तें रखी हैं। इसी मुद्दे पर बांग्लादेश सचिवालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए जाहेद ने कहा कि बांग्लादेश किसी भी अनुचित शर्त को स्वीकार नहीं करेगा।

तारिक रहमान के सलाहकार ने क्या कहा

जाहेद उर रहमान ने बांग्लादेश को एक स्वतंत्र और संप्रभु राष्ट्र बताते हुए कहा कि बांग्लादेश का पक्ष कानूनी रूप से मजबूत है और वो अपने फैसलों पर शर्त थोपने की कोशिश को खारिज कर देगा। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि भारत ने शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी को लेकर कोई शर्त जोड़ा है और शायद भारत ऐसा नहीं करेगा।

शेख हसीना को लेकर भारत बांग्लादेश के बीच विवाद

शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि शेख हसीना का प्रत्यर्पण एक कानूनी मामला है और उसे उसी मुताबिक निपटाया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने बांग्लादेश के साथ सकारात्मक, रचनात्मक संबंध बनाने की बात कही।

आपको बता दें कि अगस्त 2024 में शेख हसीना को उस वक्त ढाका छोड़कर भागना पड़ा था जब कथित छात्रों का आंदोलन प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गया था। इस हिंसक आंदोलन में सैकड़ों लोग मारे गये थे और बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) ने इस मामले में सीधे तौर पर शेख हसीना को जिम्मेदार ठहराया है।

शेख हसीना की वापसी से पहले बांग्लादेश में तनाव

ICT ने शेख हसीना की गैर हाजिरी में उनके खिलाफ मुकदमा चलाया था और उन्हें फांसी की सजा सुनाई है। शेख हसीना ने ICT के फैसले को राजनीतिक बताते हुए खारिज कर दिया है। शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश वापसी की घोषणा कर रखी है और उनकी वापसी से पहले बांग्लादेश के कई हिस्सों में एक बार फिर से हिंसा शुरू हो गई है। उनकी अवामी लीग के कार्यकर्ता अब सड़कों पर उतर आए हैं और कई जगहों पर बीएनपी कार्यकर्ताओं के साथ उनका झड़प भी हुआ है।

गोपालगंज में मंगलवार रात हुई हिंसा में बीएनपी के एक स्थानीय नेता की मौत के बाद से दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ गया है। बांग्लादेश सरकार के सामने अब दिसंबर से पहले कानून व्यवस्था बनाए रखना बड़ी चुनौती है। भारत और बांग्लादेश के बीच प्रत्यर्पण को लेकर बातचीत किस दिशा में जाती है, इस पर भी सबकी नजर रहेगी।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →