India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

शरजील इमाम पर USCIRF की पोस्ट पर भड़के भारतीय राजदूत क्वात्रा, कहा, लेक्चर देना बंद करे अमेरिकी आयोग

अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शरजील इमाम पर की गई टिप्पणी को लेकर अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग, USCIRF, को कड़ी फटकार लगाई है। राजदूत क्वात्रा ने कहा कि भारतीय नागर…

शरजील इमाम पर USCIRF की पोस्ट पर भड़के भारतीय राजदूत क्वात्रा, कहा, लेक्चर देना बंद करे अमेरिकी आयोग
अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने USCIRF की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है।

अमेरिका में भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने शरजील इमाम पर की गई टिप्पणी को लेकर अमेरिकी अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता आयोग, USCIRF, को कड़ी फटकार लगाई है। राजदूत क्वात्रा ने कहा कि भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर फैसला सुनाने का USCIRF को कोई अधिकार नहीं है। क्वात्रा ने USCIRF पर भारत के खिलाफ पक्षपाती एजेंडा चलाने का आरोप लगाया और उसे उपदेश देना बंद करने को कहा।

USCIRF ने शरजील इमाम पर क्या कहा

USCIRF ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शरजील इमाम को लेकर एक पोस्ट की है। इसमें उन्हें एक मुस्लिम व्यक्ति बताया गया है, जिसे भारत में धार्मिक स्वतंत्रता की वकालत करने के कारण हिरासत में रखा गया है। इसके साथ ही शरजील का प्रोफाइल भी शेयर किया गया है। इसकी शुरुआत में लिखा है कि शरजील इमाम को उनकी धार्मिक स्वतंत्रता की वकालत के लिए हिरासत में रखा गया है।

भारतीय राजदूत ने दिया करारा जवाब

अमेरिकी कमीशन की पोस्ट पर भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों पर फैसला सुनाने का USCIRF को कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने USCIRF को हमेशा पक्षपाती और पूर्वाग्रह भरे आकलन करने वाली संस्था बताया।

भारतीय राजदूत ने यह भी कहा कि USCIRF के एजेंडे से प्रेरित और पक्षपाती विमर्शों को धता बताते हुए भारत लगातार तरक्की कर रहा है। उन्होंने कहा कि USCIRF अक्सर खुद के लिए छूट ले लेता है, उसी छूट का इस्तेमाल करते हुए उसे सलाह है कि वह अपने खुद के पूर्वाग्रहों पर आत्म-चिंतन करे और दूसरों को लेक्चर देना बंद करे।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →