India Samachar 24
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
विज्ञापन
डॉ. विजय किशोर बंसल ने देशवासियों को दी नववर्ष 2027 की हार्दिक शुभकामनाएं

गुरु नानक जयंती पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारे का भी हुआ आयोजन

289 से अधिक लोगों ने कराई बीपी, शुगर, आंखों और रक्त की जांच; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्शबल्लभगढ़। गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से स…

गुरु नानक जयंती पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, भंडारे का भी हुआ आयोजन
बल्लभगढ़ में अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट ने गुरु नानक जयंती पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और भंडारे का आयोजन किया। 289 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई।

289 से अधिक लोगों ने कराई बीपी, शुगर, आंखों और रक्त की जांच; विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया स्वास्थ्य परामर्श

बल्लभगढ़। गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर अखिल भारतीय मानव कल्याण ट्रस्ट की ओर से सामाजिक सेवा की भावना के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर एवं भंडारे का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. हृदयेश कुमार के नेतृत्व में तथा डॉ. आकाश के सुझाव पर आकाश क्लिनिक, आजाद नगर सेक्टर-24 के सहयोग से शिव मंदिर, तिरखा कॉलोनी, बल्लभगढ़ में किया गया।

विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में तिरखा कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे 289 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ उठाया। शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर, शुगर, आंखों एवं रक्त की जांच की गई। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को जांच के बाद निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।

शिविर में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और अन्य निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से बुजुर्गों और उन लोगों को इस शिविर से लाभ मिला, जिन्हें सामान्य स्वास्थ्य जांच के लिए अस्पतालों तक पहुंचने में परेशानी होती है।

इस अवसर पर लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, बीमारियों के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज न करने तथा समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर के साथ आयोजित भंडारे में भी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

डॉ. छतर सिंह रावत ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी सहयोगियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। वहीं ट्रस्ट के संस्थापक डॉ. हृदयेश कुमार ने बड़ी संख्या में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराने वाले वरिष्ठजनों, माताओं-बहनों, युवाओं और क्षेत्रवासियों का धन्यवाद किया।

डॉ. छतर सिंह रावत ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना ट्रस्ट की प्राथमिकताओं में शामिल है। ट्रस्ट भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करता रहेगा, जिससे अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में डॉ. आकाश क्लिनिक, डॉ. छतर सिंह रावत, डॉ. महेंद्र भारद्वाज, सुबोध कुमार साह, शिव शंकर राय, पंडित वेद प्रकाश पाराशर, आनंद कुमार, ओम प्रकाश गौड़, पंडित तरसेम वत्स, सतपाल सिंह, अशोक मंडल, पुष्पेंद्र सिंह सहित ट्रस्ट के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →