India Samachar 24
गुरुवार, 16 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

रूडसेटी संस्थान, आगरा में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रोत्साहित

आगरा रूडसेटी संस्थान, आगरा मे विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम के आयोजन मे खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष शर्मा ने युवाओं को कौशल व…

रूडसेटी संस्थान, आगरा में विश्व युवा कौशल दिवस पर युवाओं को स्वरोजगार के लिए किया गया प्रोत्साहित

आगरा रूडसेटी संस्थान, आगरा मे विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम के आयोजन मे खंदौली ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आशीष शर्मा ने युवाओं को कौशल विकास की महत्ता समझाई। उन्होंने कहा कि आज के दौर में कौशल आधारित प्रशिक्षण ही आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को पूरा करने का सबसे सशक्त माध्यम है। यह प्रशिक्षण युवाओं को न केवल रोजगार पाने में मदद करता है, बल्कि उन्हें स्वरोजगार के लिए भी सक्षम बनाता है।
 

सफल उद्यमियों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम के दौरान संस्थान से प्रशिक्षण लेकर अपना सफल व्यवसाय चला रहे पूर्व प्रशिक्षार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने इन उद्यमियों को पट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान सम्मानित उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि रूडसेटी संस्थान के मार्गदर्शन ने उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई है।
 

प्रेरणा और मार्गदर्शन
कार्यक्रम के समापन सत्र में संस्थान की निदेशक संगीता कुजूर और आशीष शर्मा ने युवाओं को प्रेरित किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल प्रशिक्षण को अपने जीवन का आधार बनाएं और स्वरोजगार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएं।
इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ संकाय सदस्य बृज मोहन पाण्डेय और दिनेश तोमर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर संस्थान के ऑफिस असिस्टेंट गौरव शर्मा और विकास सिंह सहित संस्थान के समस्त कर्मचारी, वर्तमान प्रशिक्षार्थी और पूर्व प्रशिक्षार्थी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम का अंत अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →