India Samachar 24
रविवार, 16 अगस्त 2026
विज्ञापन
ad

खंदौली ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ का नया नेतृत्व गठित, दुर्गेश सारस्वत अध्यक्ष एवं सुमित कुमार मंत्री मनोनीत

आगरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई आगरा ने ब्लॉक खंदोली में नए ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री को मनोनीत कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश …

खंदौली ब्लॉक में प्राथमिक शिक्षक संघ का नया नेतृत्व गठित, दुर्गेश सारस्वत अध्यक्ष एवं सुमित कुमार मंत्री मनोनीत

लखनऊ आगरा ।  उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई आगरा ने ब्लॉक खंदोली में नए ब्लॉक अध्यक्ष एवं ब्लॉक मंत्री को मनोनीत कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री सुशील पाण्डेय जी के अनुमोदन तथा जिलाध्यक्ष माननीय श्री धर्मेंद्र कसाना जी की अनुमति से यह मनोनीयन किया गया है।

 

नए मनोनीत पदाधिकारी हैंः

 ब्लॉक अध्यक्ष – श्री दुर्गेश सारस्वत, सहायक अध्यापक, नगला धमाली  
ब्लॉक मंत्री – श्री सुमित कुमार, सहायक अध्यापक, संविलियन विद्यालय सवेरा</strong>

जिला मंत्री श्री बृजेश दीक्षित ने मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि ब्लॉक स्तर पर संगठन की मजबूती ही जिला एवं प्रदेश स्तर पर शिक्षकों के हितों की रक्षा का आधार है। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि दोनों पदाधिकारी संगठन की रीति-नीति, अनुशासन एवं मर्यादा का पूर्णतः पालन करेंगे तथा ब्लॉक के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं—जैसे वेतन, पदोन्नति, स्थानांतरण, सेवा सुरक्षा एवं अन्य विभागीय मुद्दों—के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से सक्रिय एवं निरंतर संपर्क बनाए रखेंगे।

श्री दीक्षित ने आगे कहा कि नए अध्यक्ष एवं मंत्री शिक्षक एवं शिक्षार्थी दोनों के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे। वे संगठन की सदस्यता बढ़ाने, निष्क्रिय सदस्यों को सक्रिय करने तथा संघ की नीतियों एवं संघर्षों के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य प्राथमिकता से करेंगे। इससे खंदोली ब्लॉक संघ की एक सुदृढ़, संगठित एवं प्रभावी इकाई के रूप में विकसित होगा।

यह मनोनीयन आगरा जिला इकाई द्वारा ब्लॉक स्तर पर नेतृत्व को मजबूत करने तथा शिक्षकों की आवाज को और प्रभावी बनाने की निरंतर प्रक्रिया का हिस्सा है। संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से अपील की गई है कि वे नए नेतृत्व को पूर्ण सहयोग प्रदान करें, जिससे संगठन की एकता एवं प्रभाव में वृद्धि हो सके।
 

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →