India Samachar 24
शुक्रवार, 17 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

ऑटो गैंग के तीन आरोपि गिरफ्तार

आगरा  थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे रुपये व मोबाइल फोन छीनने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर तीन बजे तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों क…

ऑटो गैंग के तीन आरोपि गिरफ्तार

आगरा थाना हरीपर्वत पुलिस ने ऑटो में सवारी बैठाकर उनसे रुपये व मोबाइल फोन छीनने वाले गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर तीन बजे तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7,080 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त एक ऑटो, एक मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 3 जुलाई को वादी ने सूचना दी कि 25 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ अस्पताल से लौटते समय एक ऑटो में सवार हुआ था, जिसमें पहले से 2-3 लोग बैठे थे। कुछ दूर चलने के बाद आरोपियों ने 17,000 रुपये छीन लिए और सुल्तानगंज पुलिया के पास उतारकर फरार हो गए। इस संबंध में थाना हरीपर्वत पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना शु्क्रवार की रात में कार्रवाई करते हुए गोल्ड मोहल्ला फैक्ट्री नाला महादेव फ्रेंड्स के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में फरमान उर्फ अड्डा, शानू पुत्र शहीद खां और करन दिवाकर शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने साथी अल्ताफ निवासी रामगढ़, फिरोजाबाद के साथ मिलकर शहर के अलग-अलग स्थानों से सीधे-सादे लोगों को ऑटो में बैठाते थे और मौका पाकर उनसे रुपये व मोबाइल फोन छीन लेते थे। विरोध करने पर चाकू दिखाकर धमकाते थे। चोरी के मोबाइल फोन को राह चलते लोगों को सस्ते दाम में बेच देते थे और लूट की रकम आपस में बांट लेते थे।

पुलिस ने बताया कि घटना में वांछित आरोपी अल्ताफ की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →