India Samachar 24
सोमवार, 6 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

शिक्षा में सुधार भाजपा शासन में ही संभव

लखनऊ / गाजियाबाद।  राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देते हुए नई पीढ़ी का सृजन करता है। वह मृदुभाषी होने के साथ ही राष्ट्र के प्रति चिंतन …

शिक्षा में सुधार भाजपा शासन में ही संभव

लखनऊ / गाजियाबाद।  राज्य सभा सांसद और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि 
शिक्षक समाज को दिशा देते हुए नई पीढ़ी का सृजन करता है। वह मृदुभाषी होने के साथ ही राष्ट्र के प्रति चिंतन का भाव जाग्रत करता है।उनका कहना था कि ये देश की उन्नति और जागरण का समय है। दुनिया को बताने का समय है की भारत सिरमौर था  , है और रहेगा। २०४७ में विकसित भारत का लक्ष्य हकीकत में बदल जाएगा। शिक्षा में सुधार केवल भाजपा शासन में ही संभव है।

गाजियाबाद शहर में श्री चंद्र शर्मा मेरठ सहारनपुर गाजियाबाद शिक्षक प्रत्याशी एमएलसी चुनाव के लिए शिक्षक, प्रधानाचार्य  और प्रबंधकों के विशाल सम्मेलन में  सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि मृदु और शालीन व्यवहार ही व्यक्ति को बड़ा बनाता है। पहले के समय में बड़ी आयु के लोगों का सम्मान होता था पर आज बड़ी आय के लोगों का सम्मान होता है। ये याद रखना चाहिए की प्रतिष्ठा उनकी ही होती है जो हिम्मत रखते हैं। जिनका विरोध  नहीं होता है उनकी प्रगति नहीं होती है। जो व्यक्ति कार्य करता है उसकी आलोचना स्वाभाविक रूप से होती है।

डॉ शर्मा ने  योगी सरकार के अपने शिक्षा मंत्री कार्यकाल को याद करते हुए बताया कि उस समय शिक्षकों के तबादले , पदोन्नति, प्रोफेसर पदनाम, नकल विहीन परीक्षा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम  लागू करना, समय से परीक्षा समय से परिणाम अवकाश ग्रहण करते समय समस्त भुगतान, पारदर्शी शिक्षक स्थानांतरण वित्तविहीन शिक्षकों को भी शिक्षक चुनाव में मत का अधिकार अंशकालिक शिक्षक शब्द में अंशकालिक शब्द का विलोपन जैसे  तमाम कार्य हुए थे। शिक्षकों के आनलाइन तबादले की प्रक्रिया ने उन्हें बड़ी राहत दी थी। प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के चार बिंदु रखे गए थे जिसमें एक गुणवत्ता परक शिक्षा थी। इसके लिए पाठ्यक्रम में बदलाव किया गया और एनसीईआरटी की पुस्तकें कोर्स में शामिल कर ली गई। प्रदेश को नकल विहीन परीक्षा का मॉडल बनाने के लिए उठाये कदमों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे प्रदेश की छवि बदल गई। 
उन्होंने कहा कि व्यक्ति को आत्मविश्वास के साथ कार्य करना चाहिए और संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आलोचकों का कार्य होता है। असंभव वह होता है जिसे आप  करना नहीं चाहते हैं पर अगर मन में ठान लिया  जाए तो कुछ भी संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर से धारा ३७० को हटाकर  असंभव को संभव बनाने कार्य किया है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा की चार बिंदुओं पर सरकार ने काम किया सुखी मन शिक्षक, गुणवत्ता परक शिक्षा, तनाव मुक्त विद्यार्थी, नकल विहीन परीक्षा का लक्ष्य बनाकर शिक्षक हित में कार्य किया गया। उन्होंने आगामी शिक्षक एवं स्नातक चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजई बनाने का आवाहन किया।

इस अवसर पर माo मंत्री श्री सुनील शर्मा जी, माo सांसद श्री अतुल गर्ग जी, महानगर भाजपा अध्यक्ष श्री मयंक गोयल जी, माo सदस्य विधान परिषद श्री श्रीचंद शर्मा जी, माo विधायक श्री संजीव शर्मा जी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्री मानसिंह गोस्वामी जी, महानगर महामंत्री श्री पंकज भारद्वाज जी, श्री गौरव चोपड़ा जी आदि उपस्थित रहे।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →