India Samachar 24
सोमवार, 6 जुलाई 2026
विज्ञापन
ad

खंदौली मे बने आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

आगरा ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का भव्य शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक…

खंदौली मे बने आधुनिक अंत्येष्टि स्थल का ब्लॉक प्रमुख ने किया लोकार्पण

आगरा ग्राम पंचायत हाजीपुरखेड़ा में जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नवनिर्मित अंत्येष्टि स्थल का भव्य शुभारंभ सोमवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने फीता काटकर विधिवत रूप से इसका लोकार्पण किया। लगभग 26 लाख रुपये की लागत से तैयार हुआ यह आधुनिक अंत्येष्टि स्थल अब क्षेत्र के निवासियों के लिए अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शहरी तर्ज पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है और यह अंत्येष्टि स्थल उसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब इस स्थल के बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ग्राम प्रधान सुंदर बघेल ने ब्लॉक प्रमुख और प्रशासन का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस स्थल के निर्माण में गुणवत्ता और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। इस दौरान पंचायत सचिव वीरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान घनश्याम सिंह, ग्रामीण तथा क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने इस सौगात के लिए हर्ष व्यक्त करते हुए विकास कार्यों की सराहना की।

इस खबर को शेयर करें
Editorial Team · इंडिया समाचार 24

The editorial team at India Samachar 24.

और देखें: Editorial Team →