India Samachar 24
बुधवार, 18 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

नोएडा में कार में आग लगने से अनजान शख्स की जिंदा जलकर मौत, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया

नोएडा में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में ट्रक मार्केट रायपुर तिराहे पर शराब पीने के दौरान एक कार में आग लग गई, जिससे एक शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना …

नोएडा में कार में आग लगने से अनजान शख्स की जिंदा जलकर मौत, पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया
आग में जली कार। (फोटो: एनबीटी)

नोएडा में थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में ट्रक मार्केट रायपुर तिराहे पर शराब पीने के दौरान एक कार में आग लग गई, जिससे एक शख्स की संदिग्ध परिस्थिति में जलकर मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को काबू कर कार से व्यक्ति का जला हुआ शव बाहर निकाला।

कार के नंबर के आधार पर पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उसने पुलिस से कहा है कि मृतक को वह नहीं जानता है। वह शराब पीने के लिए कार में बैठा था। कार में बैठाने के बदले उसे भी शराब पिलाने का ऑफर दिया था। पुलिस फिलहाल हादसे और हत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।

दोनों ने कार में पी थी शराब

ड्राइवर राजेंद्र ने पुलिस को बताया है कि सोमवार की रात करीब 9 बजे उसकी रायपुर तिराहे रोड स्थित शराब के ठेके पर एक अनजान व्यक्ति से मुलाकात हुई। इसके बाद व्यक्ति शराब पीने के लिए जगह ढूंढने लगा। लेकिन जगह नहीं मिलने पर राजेंद्र ने उसे कहा की शराब पीनी है तो उसके पास कार है। उसमें बैठकर शराब पी सकते हैं, लेकिन उसको भी शराब पिलानी पड़ेगी। इसके बाद व्यक्ति और राजेंद्र दोनों साथ बैठकर कार में शराब पीने लगे।

रात साढ़े 11 बजे लगी आग

राजेंद्र ने दावा किया है कि करीब 11 बजे राजेंद्र शराब के नशे में धुत होकर घर चला गया। करीब 11:30 बजे कार में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस यूनिट और मुख्य अग्निशमन अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कार में लगी आग को पूरी तरह बुझाने के बाद जब पुलिस और राहत टीम ने कार की तलाशी ली तो उसके अंदर एक व्यक्ति झुलसी हुई अवस्था में मिला। उसे बिना देरी किए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आग लगने के बाद कार में ब्लास्ट भी हुआ

घटना के बाद कार नंबर की मदद से पुलिस कार मालिक के पास पहुंची, जहां पुलिस को पता चला की कार ड्राइवर राजेंद्र चलाता है। पुलिस राजेंद्र से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।

पुलिस को बीड़ी से आग लगने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि व्यक्ति नशे की हालत में कार के अंदर बीड़ी या सिगरेट पी रहा होगा। इसी से आग लग सकती है। इसके बाद उसमें ब्लास्ट भी हुआ, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया। शव बुरी तरह जल चुका है। पहचान के लिए कोई चिन्ह नहीं बचा है। शव के अवशेषों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा दिया है।

पुलिस अब कार मालिक और ड्राइवर से पूछताछ के साथ साथ आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। मृतक की पहचान के लिए उसके कपड़ों और सामान की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →