India Samachar 24
सोमवार, 16 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटकर मार डाला, आरोपी मां गिरफ्तार

बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची की मौत हो गई। यह घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली ग…

समस्तीपुर में छठ का प्रसाद जूठा करने पर मां ने 4 साल की बेटी को पीटकर मार डाला, आरोपी मां गिरफ्तार
आरोपी मां रीना कुमारी और मृत बच्ची सुहानी कुमारी।

बिहार के समस्तीपुर जिले में छठ पूजा का प्रसाद जूठा करने से नाराज एक मां ने अपनी ही चार साल की बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे बच्ची की मौत हो गई। यह घटना पूसा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बिरौली गांव के वार्ड संख्या 12 की है। पुलिस ने आरोपी मां रीना कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृत बच्ची की पहचान राजू पासवान की चार वर्षीय बेटी सुहानी कुमारी के रूप में हुई है। रीना कुमारी छठ पूजा के लिए पकवान और प्रसाद तैयार कर रही थी। इसी दौरान उनकी बेटी सुहानी प्रसाद खाने की जिद करने लगी। मां ने उसे ऐसा करने से रोका, लेकिन बच्ची ने प्रसाद उठाकर जूठा कर दिया।

प्रसाद खाने की जिद पर भड़की मां, अस्पताल में मौत

बताया जा रहा है कि इसी बात से नाराज होकर रीना ने बच्ची की बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई में सुहानी गंभीर रूप से घायल हो गई, उसके आंतरिक अंगों को चोट पहुंची। इसके बाद मां आनन फानन में बच्ची को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पूसा थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मोहम्मदपुर बिरौली गांव में एक बच्ची की मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही बच्ची की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पिता ने पत्नी के लिए कड़ी सजा की मांग की

रीना कुमारी के तीन बच्चे हैं, सात साल की शिवानी, चार साल की सुहानी और डेढ़ साल का बेटा राजा। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य छठ पूजा के लिए घाट गए हुए थे। बच्ची के पिता राजू पासवान ने अपनी पत्नी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद आरोपी मां को गिरफ्तार किया है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →