थाईलैंड के चियांग माई शहर की साफ सड़कों और अनुशासित ट्रैफिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो बनाने वाले भारतीय ऑटोमोबाइल कंटेंट क्रिएटर अक्षत ने वहां के ट्रैफिक अनुशासन की तारीफ की है। वीडियो में उन्होंने सवाल उठाया है कि भारत में ऐसा क्यों नहीं हो सकता।
पैदल यात्री के लिए रुकी टेस्ला
वीडियो में एक टेस्ला कार पैदल यात्री को सड़क पार कराने के लिए रुक जाती है और हॉर्न के बजाय हैजर्ड लाइट जला देती है। अक्षत ने कहा कि वहां लोग बिना वजह हॉर्न नहीं बजाते और ट्रैफिक नियमों का पालन करते हैं। उन्होंने इसे सिविक सेंस का उदाहरण बताया।
भारत को छोटे शहरों से सीखने की जरूरत
अक्षत ने कहा कि भारत को थाईलैंड के छोटे शहरों से सीखने की जरूरत है। उन्होंने वियतनाम और श्रीलंका का भी जिक्र किया, जहां उन्हें सड़कों और ट्रैफिक में ऐसा ही अनुशासन देखने को मिला।
