India Samachar 24
शनिवार, 14 नवंबर 2026
विज्ञापन
ad

ट्राई की स्पैम पर बड़ी कार्रवाई, एआई ने पकड़ी 19.9 अरब फर्जी कॉल और मैसेज

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तिमाही रिपोर्ट में स्पैम कॉल और मैसेज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस …

ट्राई की स्पैम पर बड़ी कार्रवाई, एआई ने पकड़ी 19.9 अरब फर्जी कॉल और मैसेज
ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार एआई तकनीक से अरबों संदिग्ध कॉल और मैसेज पकड़े गए हैं।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की तिमाही रिपोर्ट में स्पैम कॉल और मैसेज के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 1 जुलाई से 30 सितंबर 2026 के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक ने करीब 19.9 अरब संदिग्ध कॉल और मैसेज पकड़े।

इनमें 18.28 अरब संदिग्ध इनकमिंग कॉल और 1.62 अरब संदिग्ध एसएमएस शामिल हैं। ट्राई की इस रिपोर्ट से पता चलता है कि स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज की समस्या कितनी बड़ी है और उससे निपटने के लिए एआई तकनीक का किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

रिपोर्ट की अवधि के दौरान बार-बार नियम तोड़ने पर 13,777 टेलीकॉम कनेक्शन एक साल के लिए बंद कर दिए गए। इसके अलावा 374 भेजने वालों को ब्लैकलिस्ट भी किया गया।

कितनी शिकायतें मिलीं और क्या कार्रवाई हुई

रिपोर्ट की अवधि में कुल 15.29 लाख शिकायतें मिलीं, जिनमें से 7.23 लाख शिकायतों पर कार्रवाई योग्य पाया गया। पहली बार नियम तोड़ने पर 1,10,325 नंबरों को 15 दिन के लिए प्रतिबंधित किया गया।

इसके अलावा 3,725 एसएमएस हेडर ब्लॉक किए गए। ई-केवाईसी जांच के तहत 34,030 नंबरों की जांच की गई, जिनमें से 9,970 नंबर सत्यापन में विफल रहने पर बंद कर दिए गए। नियम तोड़ने वालों को कुल 45.9 लाख चेतावनी नोटिफिकेशन भी भेजे गए।

डीएनडी सेवा अब भी कम लोगों के पास

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि डू नॉट डिस्टर्ब (डीएनडी) सेवा से जुड़ी शिकायतें कुल शिकायतों का 92.9 प्रतिशत थीं। डीएनडी से जुड़ी 14.21 लाख शिकायतें दर्ज की गईं।

हैरानी की बात यह है कि देश के 134.9 करोड़ टेलीकॉम ग्राहकों में से सिर्फ 22.44 करोड़ ग्राहकों ने ही डीएनडी सेवा चालू की हुई है। यह कुल ग्राहकों का सिर्फ 16.64 प्रतिशत है। 112 करोड़ से अधिक ग्राहकों ने अब तक डीएनडी सेवा चालू नहीं की है।

डीएनडी सेवा ने रिपोर्ट की अवधि में 1.70 अरब प्रचार कॉल और 11.09 अरब प्रचार मैसेज को ब्लॉक किया। प्रचार कॉल के लिए 140 सीरीज, बैंकिंग और सरकारी कॉल के लिए 1600 सीरीज का इस्तेमाल होता है। 10 अगस्त 2026 से यूटिलिटी, लॉजिस्टिक्स और डिलीवरी से जुड़ी कॉल के लिए 1601 सीरीज शुरू की गई है।

इस खबर को शेयर करें
न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क

इंडिया समाचार 24 की न्यूज़ डेस्क — देश और दुनिया की ताज़ा खबरें, सबसे पहले।

और देखें: न्यूज़ डेस्क →