India Samachar 24
सोमवार, 28 सितंबर 2026
विज्ञापन
ad

वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह में 12 जिलों के शिक्षक हुए शामिल

आगरा। वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन की ओर से सूरसदन प्रेक्षागृह में 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से आए करीब 500 उत्कृष्ट शिक…

वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह में 12 जिलों के शिक्षक हुए शामिल
सूरसदन प्रेक्षागृह में आयोजित वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन के 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह के दौरान शिक्षक को सम्मानित करते अतिथि और मौजूद अन्य लोग।

आगरा। वॉइस ऑफ स्कूल एसोसिएशन की ओर से सूरसदन प्रेक्षागृह में 15वें शिक्षक एवं स्नातक सम्मान समारोह एवं वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से आए करीब 500 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही बेहतर कार्य करने वाले विद्यालयों, विद्यालय प्रबंधकों और शिक्षाविदों को 20 विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने बताया कि संगठन की शुरुआत 15 वर्ष पहले महज 10 स्कूलों के साथ हुई थी। वर्तमान में एसोसिएशन से 252 स्कूल जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार लगातार हो रहा है और अब प्रदेश के 12 जिलों से जुड़े शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रहे। कार्यक्रम में कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रभारी अमित राय, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, प्रदीप माथुर, वरिष्ठ नेता रणवीर शर्मा, डॉ. प्राची राज, वोसा प्रदेश सचिव डॉ. अतुल कुलश्रेष्ठ, सोनिया सिंह, केके सिंह सहित अन्य अतिथि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इन्हें मिले विशेष पुरस्कार

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए 20 लोगों को विशेष पुरस्कार प्रदान किए गए। इनमें एपीजे अब्दुल कलाम अवॉर्ड मयंक भटनागर, सरोजिनी नायडू अवॉर्ड चित्रा राज, रवींद्रनाथ टैगोर अवॉर्ड अभिलेश्वर सिंह सिकरवार, स्वामी विवेकानंद अवॉर्ड जगदीश शर्मा, डॉ. सीवी रमन अवॉर्ड डॉ. रजनी यादव, सीआर राव अवॉर्ड गुरलीन कौर, डॉ. बीआर आंबेडकर अवॉर्ड विक्रम सिंह, भगत सिंह अवॉर्ड मोहित शर्मा, लाल बहादुर शास्त्री अवॉर्ड राघव पचौरी और सर्वपल्ली राधाकृष्णन अवॉर्ड रामनाथ गौतम को प्रदान किया गया।

समारोह में शिक्षकों के योगदान को सम्मानित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके कार्यों की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान शिक्षक, विद्यालय प्रबंधक, शिक्षाविद और विभिन्न जिलों से आए प्रतिनिधि मौजूद रहे

इस खबर को शेयर करें
Dheeraj singh · Editorial Associate

धीरज सिंह कारोबार, बाज़ार और टेक्नोलॉजी बीट के पत्रकार हैं। शेयर बाज़ार, अर्थव्यवस्था, स्टार्टअप और गैजेट्स पर सरल भाषा में विश्लेषण देना उनकी खासियत है। जटिल आर्थिक मुद्दों को वे आम पाठक के लिए…

और देखें: Dheeraj singh →