उत्तर प्रदेशलखनऊ

जन भवन में जय जवान जय किसान

डॉ दिलीप अग्निहोत्री

लखनऊ। राज्य सूचना आयुक्त डॉ दिलीप अग्निहोत्री ने जन भवन में आयोजित प्रादेशिक फल शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का अवलोक किया। उन्होंने कहा कि इस बार यह प्रदर्शनी नए आयाम और कलेवर के साथ सबके सामने है। इसका आकर्षण बढ़ा है, साथ ही इसका संदेश भी व्यापक हुआ है। इस प्रदर्शनी में जय किसान तो परम्परागत रूप से शामिल रहा है, लेकिन इस बार जय जवान को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रदर्शनी में फूलों से ब्रह्मोसम मिसाइल की प्रतिकृत बनाई गया है। इसके साथ ही स्वदेशी अस्त्र शस्त्र भी प्रदर्शित किए गए है। सेना के जवान दर्शकों को इनके विषय में जानकारी दे रहे है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button