एनटीपीसी दादरी में डीआरएम प्रयागराज का दौरा, रेल–उद्योग समन्वय को मिलेगी नई गति
मयंक सिंह

आगरा। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज,मंडल रजनीश अग्रवाल ने एनटीपीसी दादरी का दौरा कर रेलवे एवं औद्योगिक इकाइयों के बीच समन्वय को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।
इस दौरान आयोजित बैठक में मंडल रेल प्रबंधक ने महाप्रबंधक एनटीपीसी संजय कुमार के साथ माल परिवहन को अधिक कुशल, तेज एवं विश्वसनीय बनाने पर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर एनटीपीसी के हेड ऑफ प्रोजेक्ट अभोय मिश्रा भी उपस्थित रहे। उन्होंने रेलवे के साथ बेहतर समन्वय एवं सुविधाओं के विस्तार पर अपने विचार साझा किए। मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्योगों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित की जाएं तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाओं का विस्तार किया जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (गुड्स) अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (चतुर्थ) अविलय यादव, सहायक परिचालन प्रबंधक पीपी त्रेहान, वाणिज्य निरीक्षक हनुमान मीना तथा यातायात निरीक्षक विशाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



