उत्तर प्रदेशफिरोजाबाद

एनसीआरईएस ने सीनियर डी परिचालन को रनिंग कर्मचारियों की समस्या को लेकर सौंपा ज्ञापन

मयंक सिंह

फिरोजाबाद। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेन्स यूनियन टूंडला ने सीनियर डी परिचालन प्रयागराज के टूंडला के प्रथम आगमन पर रनिंग कर्मचारियों (लोको पायलट) की समस्याओं के बारे में ज्ञापन देकर अवगत कराया गया।
इस दौरान मांग की गई कि बांदीकुई पैसेंजर का संचालन, जयपुर और प्रयागराज तक गाड़ियों का संचालन टूंडला क्रू से कराया जाए। क्रू को छुट्टी रेस्ट समय से दिए जाए, 36 घंटे में क्रू को वापस मुख्यालय बुलाया जाए। टूंडला मुख्यालय पर मेल एक्सप्रेस की गाड़ी की बुकिंग लिंक से कराई जाए, वंदे भारत गाड़ियों का संचालन टूंडला क्रू से कराया जाए। इस मौके पर केंद्रीय उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, मंडल उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह, मैकेनिकल शाखा के शाखा मंत्री जयकिशन अजवानी, लोको शाखा सचिव सरदार सिंह, लोको शाखा अध्यक्ष नाहर सिंह मीना, संजीव कुमार, सुनील कुमार, एसके सुमन, तेज सिंह मीना आदि मौजूद रहे।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button