उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा संरक्षण, तेल की खपत कम करने, अनावश्यक विदेश यात्रा से बचने का आह्वान

लखनऊ। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने प्रधानमंत्री की अपील पर ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने ऊर्जा संरक्षण एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर बल दिया। ऊर्जा की खपत कम करने, पैदल चलने, साइकिल चलाने, तेल की खपत कम करने, अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचने तथा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।राज्यपाल ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो अनुसंधान संस्थान, मथुरा की समीक्ष बैठक में सार्थक निर्देश दिए।
उन्होंने विश्वविद्यालय में अनुसंधान गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए गौवंश एवं अन्य पशुओं पर किए जा रहे अनुसंधान कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि गोबर का उपयोग खेतों में जैविक खाद के रूप में किया जा सकता है तथा मथुरा जनपद में गोवंश की अधिक संख्या को देखते हुए गोबर एकत्र कर खाद एवं गैस निर्माण की दिशा में कार्य किया जाना चाहिए।
उन्होंने गौ पालन, दुग्ध उत्पादन एवं बकरी पालन को स्वरोजगार और पोषण से जोड़ने पर बल देते हुए कहा कि बकरी पालन को केवल मांस उत्पादन तक सीमित न रखा जाए, बल्कि दूध, पनीर एवं चीज निर्माण से भी जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बकरी के दूध एवं उससे बने उत्पाद बच्चों के लिए अत्यंत पोषक होते हैं। इस दिशा में विश्वविद्यालय एवं सरकार को मिलकर मॉडल तैयार करने की आवश्यकता है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button