आगराउत्तर प्रदेशमेरी आवाज़ सुनो

खंदौली में नाले हुए ओवरफ्लो, सड़क पर जलभराव, लाखों जतन लेकिन हल कोई नहीं

आगरा। आगरा अलीगढ़ हाइवे के खंदौली में लाल मंदिर के पास नाला लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है. नाले का गंदा पानी अक्सर ओवरफ्लो होकर सड़क पर भर जाता है, जिससे राहगीरों, खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। नाले का गन्दा पानी जिसका सामना निकलने वाले हर एक व्यक्ति को करना पड़ता है, लोगों ने इसके लिए लाखों जतन किए लेकिन कोई हल नहीं निकला. आज भी लोग आस लगाए बैठे है की कब इसकी दुर्दशा सुधरेगी. कब इसकी सुनवाई होगी

दरअसल, इस नाले का पानी बाहर निकलकर सीधा रोड पर भर जाता है, ऐसा बरसात में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी रहता है. लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है लोगों ने कई बार इसकी आवाज भी उठाई लेकिन आवाज दब कर रह गई और प्रशासन ने इस पर कभी ध्यान नहीं दिया. इस नाले से सबसे ज्यादा समस्या नन्हे मुन्ने बच्चों को आती है जो स्कूल जाते समय कई बार इस नाले से निकले हुए पानी में गिर जाते हैं और फिर उनको उस दिन स्कूल छोड़ना पड़ता है. इसके अलावा मंदिर पर जाते समय बुजुर्ग, महिलाएं सभी को इस नाले के पानी से दिक्कत होती है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button