आगराउत्तर प्रदेश

आगरा किले के समक्ष लगवायें महाराजा सूरजमल की प्रतिमा

आगरा। भरतपुर रियासत के महाराजा सूरजमल जी की वीरता एवं शौर्य से प्रभावित होकर कल 12 जून को आगरा किले में सरकारी स्तर पर महाराजा सूरजमल आगरा किला विजय दिवस मनाए जाने पर अखिल भारतीय जाट महासभा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया है।
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने कहा है अखिल भारतीय जाट महासभा लंबे समय से आगरा किले में विजय दिवस मनाने की मांग करती आ रही थी जो प्रदेश के मुखिया श्री योगी आदित्यनाथ जी की अनुकम्पा से पूर्ण हुई। आगरा किले में विजय दिवस मनाया जाना आगरा ही नहीं संपूर्ण ब्रज क्षेत्र के लिए गौरवशाली पल रहा जनता जनार्दन मंत्रियों जनप्रतिनिधियों ने विजय दिवस समारोह अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम को गरिमामई बनाया।
इसके लिए अखिल भारतीय जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री जी से व्यक्तिगत मुलाकात कर आभार व्यक्त करेगा।
जाट महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुंवर शैलराज सिंह एडवोकेट,जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर, मंडल अध्यक्ष मेघराज सोलंकी (पूर्व जिला पंचायत सदस्य) , युवा जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशपाल राणा (पूर्व ब्लाक प्रमुख) व नरेश इंदोलिया, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह छोंकर, महानगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरवार व महामंत्री लोकेंद्र चौधरी, युवा के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी, जिला प्रभारी देवेंद्र चाहर (पूर्व ब्लॉक प्रमुख) महानगर अध्यक्ष लखन चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष श्रीमती निर्मल चाहर, महामंत्री श्रीमती सरोज चाहर आदि ने कहा है कि 681 वर्ष से गुलामी की जंजीरों में जकड़े हुए आगरा को 12 जून 1761 को आगरा किले पर कब्जा कर ब्रज क्षेत्र की जनता को गुलामी की जंजीरों से मुक्त करने का काम किया था ऐसे वीर योद्धा की आगरा किले के समक्ष प्रतिमा न होना खेद जनक है। और जाट महासभा लंबे समय से सम्मेलन , प्रदर्शन, ज्ञापन आदि देकर प्रतिमा आगरा किले के समक्ष लगाए जाने की मांग करती आ रही है। अखिल भारतीय जाट महासभा की मांग पर मुख्यमंत्री कार्यालय से आगरा जिला प्रशासन से प्रतिमा स्थल के लिए 10 बिंदुओं पर आख्या भी मांगी है लेकिन जिला प्रशासन ने अभी तक अच्छा नहीं भेजी है।
अतः प्रतिनिधि मंडल प्रतिमा लगाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री जी से करेगा।
अखिल भारतीय जाट महासभा के जिला अध्यक्ष कप्तान सिंह चाहर ने विजय दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए जाट महासभा के पदाधिकारियों अन्य सामाजिक संगठनों सहित जनता जनार्दन का भी आभार व्यक्त किया है।

Share this post to -

Related Articles

Back to top button